सुपौल। मंगलवार की सुबह एसएच 91 के भवानीपुर चौक पर दो वाहनों के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में मैजिक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बेहतर इलाज हेतु रेफर किया गया है।
वीरपुर पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। स्कार्पियो चालक गाड़ी छोड़ भागने में कामयाब रहा। एसएच 91 के भवानीपुर चौक के पास बलुआ बाजार की तरफ जा रही स्कार्पियो नंबर बीआर-11 ए/9525 तथा वीरपुर की तरफ आ रही म¨हद्रा मैजिक नंबर बी आर 50 पी/1539 में आमने-सामने की टक्कर हो गई।
दोनों वाहन में हुई टक्कर में मैजिक चालक फतेहपुर वार्ड नंबर 02 निवासी बुद्धन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से ललित नारायण अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। गम्भीर रूप से घायल चालक की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया गया। स्कार्पियो चालक मौके का फायदा उठाते हुए गाड़ी छोड़ भागने में सफल रहा। अन्य किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वीरपुर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जब्त किया गया।