खगड़िया के बंधन बैंक में दिनदहाड़े ड’कैती हुई है। अ’पराधियों ने नगर थाना से कुछ दूरी पर स्थित बैंक में घुसकर 40 लाख रुपए लू’ट लिए। घटना के बाद इलाके में ह’ड़कंप मच गया। बैंककर्मियों के अनुसार गुरुवार दोपहर 12:08 बजे 6 न’काबपोश अ’पराधी आए थे।

ह’थियारबंद अ’पराधियों को देख बैंक में अ’फरातफरी म’च गई। डकैतों ने हथियार के बल पर बैंककर्मियों और ग्राहकों को बंधक बना वा’रदात को अं’जाम दिया। इस दौरान अ’पराधियों ने बैंक गार्ड का सिर भी पि’स्टल से फो’ड़ दिया। सभी अ’पराधी 7 मिनट में लू’टपाट कर फ’रार हो गए।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। बैंक का CCTV फुटेज किसी के हाथ न लगे इसलिए बैंक के अंदर किसी को प्रवेश नहीं करने दिया। पुलिस ने बैंक मैनेजर से घटना जानकारी ली। CCTV की मदद से पुलिस अ’पराधियों की तलाश में जुट गई। लोगों का कहना है कि अ’पराधियों को प’कड़ने में पुलिस की बड़ी लापरवाही देखी गई। इतनी बड़ी डकैती बावजूद पुलिस ना’केबंदी करने के बजाए बैंक के अंदर CCTV खं’गालने में जुट गई।

बैंक के मैनेजर अंजाद हुसैन ने बताया कि अभी बैंक का कैश मिलाया जा रहा है। करीब 40 लाख की लूट हुई है। वहीं घायल बैंक गार्ड बताया कि बैंक के अंदर घुसते ही अपराधियों ने हथियार के बल पर पकड़ लिया। इसके मेरी रा’यफल तो’ड़ दी। इसके बाद पिस्टल के बट से मेरा सिर फोड़ दिया। इसके बाद सभी को बंधक बनाकर लू’टपाट की वा’रदात को अंजाम दिया। अ’पराधियों ने सभी के मोबाइल भी छी’न लिए।

DSP सुमित कुमार ने बताया कि बैंक में लूटपाट की सूचना मिली है। CCTV के आधार पर अपराधियों की तलाश चल रही है। इलाके की ना’केबंदी कर दी गई है। कुछ संदिग्धों से पू’छताछ की जा रही है।
