मुजफ्फरपुर : स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों पर गिर सकती है गा’ज , जानें मामला….

मुजफ्फरपुर। स्वास्थ्य विभाग में फर्जी तरीके से बहाल 71 कर्मियों के मामले की सुनवाई करने का आदेश हाईकोर्ट ने सिविल सर्जन को दिया है।

अधिवक्ता पंकज कुमार की याचिका की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने यह आदेश दिया है। इस संबंध में अधिवक्ता ने सिविल सर्जन को एक आवेदन दिया है।

जिसमें जल्द से जल्द का’र्रवाई का आग्रह किया गया है। अधिवक्ता ने आ’रोप लगाया था कि स्वास्थ्य विभाग में 71 बर्खास्त कर्मियों को वरीय अधिकारियों की बिना अनुमति प्राप्त किए ही तत्कालीन सिविल सर्जन ने बहाल कर दिया।

ये सभी कर्मी विभिन्न प्रखंडों में काम कर रहे हैं। जबकि तत्कालीन मुख्य सचिव एसएन विश्वास ने अपने पत्र में फ’र्जी बहाली बताते हुए सभी अ’वैध नियुक्ति को रद करने का निर्देश दिया था।

इस मामले को जिले के अधिकारियों के समक्ष ले जाने पर जब कोई का’र्रवाई नहीं हुई तो अधिवक्ता पंकज कुमार ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.