मुजफ्फरपुर गौरवान्वित : इस क्षेत्र में देशभर में नम्बर वन मुजफ्फरपुर शहर, जानें….

बिहार : जिले के लिए काफी गौरवान्वित करने वाली बात है ये, नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम में जनवरी-2022 की रैंक‍िंग में लगातार दूसरी बार मुजफ्फरपुर को देशभर में शिक्षा के क्षेत्र में पहला स्थान मिला है।

बड़े शहरों को पछाड़ते हुए मुजफ्फरपुर ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डीईओ अब्दुस सलाम अंसारी ने बताया कि 52.4 स्कोर के साथ मुजफ्फरपुर को पहला स्थान मिला है। इससे पहले दिसंबर 2021 की रिपोर्ट में भी जिले को पहला स्थान मिला था।

पांच क्षेत्रों में प्रगति की जारी रिपोर्ट में शिक्षा के क्षेत्र में सर्वाधिक नौ अंकों की बढ़ोतरी की गई है। नवंबर में शिक्षा के क्षेत्र में 43.4 व कंपोजिट स्कोर दिसंबर में 49 था। यह जनवरी में बढ़कर 52 हो गया।

डीईओ ने कहा कि डीएम, डीडीसी व डीपीओ एसएसए के साथ ही सभी बीइओ, शिक्षकों व संबंधित कर्मियों के सहयोग से जिले को यह स्थान मिला है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.