मुजफ्फरपुर : पीजी द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र जारी, जानें अपडेट….

मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से पीजी सत्र 2019-21 के द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। विवि की ओर से वेबसाइट पर इसे अपलोड किया गया है।

परीक्षा नियंत्रक डा.संजय कुमार के अनुसार विद्यार्थी वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उसे डाउनलोड कर प्रिंट करवा लेंगे। इसमें किसी प्रकार की त्रुटि होने पर 14 मार्च तक परीक्षा नियंत्रक के ईमेल पर अपनी आपत्ति दर्ज करेंगे।

प्रवेश पत्र सही होने पर विभागाध्यक्ष या प्राचार्य से सत्यापित करा कर अपने पास रख लेंगे। परीक्षा में यही एडमिट कार्ड मान्य होगा। बताया कि परीक्षा का दोबारा कार्यक्रम अगले सप्ताह में जारी किया जाएगा।

कर्मचारियों के हड़ताल के कारण एडमिट कार्ड कालेजों व पीजी विभागों में नहीं भेजी जा सकी थी। पीजी की परीक्षा सात मार्च से प्रस्तावित थी।

एडमिट कार्ड नहीं मिलने के कारण पहले तीन दिन और उसके बाद आगे की परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading