मुजफ्फरपुर। सकरा प्रखंड के सबहा गांव में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डिडियू जीकेवाई) के तहत रोजगार सह मार्गदर्शन मेला लगा। इसमें 716 युवक-युवतियों को विभिन्न निजी संस्थानों में नौकरी के लिए चयनित किया गया।
उन्हें नियुक्ति पत्र भी दिया गया। इस दौरान डिडियू जीकेवाई से प्रशिक्षण के लिए 412 युवकों ने आवेदन दिया। वहीं, स्वरोजगार के लिए ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरएसईटीआई) में 265 का चयन हुआ।
इससे पहले आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लगे इस मेले का उद्घाटन एडीएम राजेश कुमार, एसडीसी एसके पांडेय, डायरेक्टर नाबार्ड जूही प्रवासिनी, डीपीएम जीविका अनिशा, सकरा बीडीओ आनंद मोहन, जिला रोजगार प्रबंधक अभिषेक शेखर, बीपीएम जीविका मनोज कुमार ने किया।
इस दौरान जिला रोजगार प्रबंधक ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और प्रशिक्षण देकर रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने के लिए इस मेले का आयोजन हुआ है।

