शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मठिया के समीप गुरुवार की सुबह छात्र को गो’ मा’रने के मा’मले में पुलिस ने एक मुखिया पुत्र को गि’रफ्तार किया है। वह चरपोखरी थाना क्षेत्र के चांदी गांव निवासी प्रीतम यादव है। उसका पूर्व से ही आ’क इतिहास रहा।

उसके खि’लाफ पहले से भी ह’त्या सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। ज’ख्मी छात्र राजकुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। एसपी विनय तिवारी ने यह जानकारी दी।

उनहोने बताया कि गो’ली से ज’ख्मी छात्र राजकुमार के बयान पर दो नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रा’थमिकी दर्ज करायी गयी है। उसमें प्रीतम यादव और अमित कुमार को नामजद किया गया है। एसपी ने बताया कि दोनों के बीच पहले से ही झ’गड़ा चल रहा था। एक रोज पूर्व भी झ’गड़ा हुआ था। तब अमित को थप्पड़ जड़ दिया था।

उसका बदला लेने के लिये प्रीतम यादव ने गुरुवार की सुबह अपने साथियों के साथ राजकुमार को गोली मार दी थी। बता दें कि गुरुवार की सुबह अनाइठ निवासी राजकुमार अपने चचेरे भाई के साथ मोहल्ले की ही दुकान पर चाय पीने गया था।

तभी चार की संख्या में ब’दमाशों ने उसे गो’ली मा’र दी थी। उसे पैर और गर्दन में गोली लगी थी। उसका अभी इलाज चल रहा है।
