गया : अतरी थाना क्षेत्र मोहड़ा प्रखंड राजगीर जेठियन मुख्य मार्ग सारसु मोड़ के पास गुरुवार की देर रात को नवादा जिले से बोलोरो गाड़ी के साथ चालक को अगवा कर गाड़ी सहित चालक को जिं’दा ज’ला दिया गया। शुक्रवार की सुबह में सारसु गांव के ग्रामीणों ने गाड़ी में जब श’व देखा तो ग्रामीणों की रूह कां’प गई। ग्रामीणों ने बताया कि कैसे जिं’दा व्य’क्ति को गाड़ी में जला दिया गया।

श’रीर का कोई भी अं’ग थोड़ा सा जलता है तो आदमी से ब’र्दाश्त नहीं होता है और जिंदा जला देना। बहुत बड़ी द’र्दनाक मौ’त हुई है। हा’थ पैर दोनों सीट में बांध दिया गया था। उसके बाद गाड़ी में आ’ग लगाई गई है। यु’वक त’ड़प त’ड़प के मरा होगा। राजगीर-जेठियन मुख्य सड़क से गुजरने वाले सभी राहगीर इस घ’टना के बारे में जानकर डर जा रहे थे कि जिंदा जला दिया गया। ज’लाने वालों को हिम्मत कैसे काम की। इस तरह की मौ’त भगवान किसी को नहीं दें।


नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र अनैला गांव निवासी सुबोध कुशवाहा को गुरुवार की देर रात को बोलेरो गाड़ी के साथ अगवा कर अतरी थाना क्षेत्र सारसु मोड़ के पास गाड़ी सहित जला दिया गया । मृतक पिकअप गाड़ी से दुकान में माल पहुंचाने का काम करता था, अपनी मेहनत से पिकअप गाड़ी एवं बोलेरो खरीदा था।

उसकी ह’त्या के बाद उसकी पत्नी इंदु देवी बदहवास है। वह अब केवल अपने 5 वर्षीय पुत्र ऋषिव राज के साथ जिं’दगी गुजारने को मजबूर है। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। हमलोग का अब खर्चा कौन उठाएगा। मेरा एक पुत्र है, उसको अब कौन पढ़ाएगा। इतना कह कर बे’होश हो जा रही थी

मृ’तक की पत्नी इंदू देवी ने बताया कि मेरे भाई की शादी मेरे पति करवाए थे, लड़की मंद बुद्धि होने के कारण मेरा भाई रखने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पंचायती हुई थी, पंचायती में पांच लाख रुपया दिया गया था। लेकिन भाई के ससुराल वालों ने मेरे पति को धमकी दी थी कि तुमको जिं’दा नहीं छोड़ेंगे।