बे’ख़ौफ़ अ’पराधी : गया के बाद अब जमुई में मिला जला हुआ श’व

जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मांगोबंदर गांव स्थित मांगेश्वरनाथ मंदिर के समीप शुक्रवार की देर रात एक युवक की ह’त्या कर श’व को जला दिया गया। बुरी तरह से झु’लसने के कारण श’व की शि’नाख्त नहीं हो सकी है।

आसपास के लोगों ने श’व ज’लता देख मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस शव को पो’स्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में है।

शनिवार की सुबह गांव के लोगों को मंदिर के समीप आग जलती दिखाई दी। लोगों ने पास जाकर देखा तो वहां एक युवक का शव जल रहा था। लोगों ने तुरंत मामले की सूचना खैरा पुलिस को दी।

सूचना पर खैरा थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने देखा कि शव का आधा हिसा पूरी तरह से जल चुका है। श’व के सिर, पै’र व हाथ में गहरे जख्म के नि’शान मिले।

पुलिस ने बताया कि लगता है कि पहले यु’वक की ह’त्या की गई और फिर शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए उसे जला दिया गया। थानध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है। श’व  पर तेजधार ह’थियार के निशान मिले हैं। शि’नाख्त मिटाने के लिए श’व को ज’लाया गया है। शि’नाख्त के बाद ही ह’त्या के कारणों का पता लगाया जा सकेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.