मुजफ्फरपुर : बिना नंबर वाहन पर होगी का’नूनी का’र्रवाई, एजेंसी संचालकों को दी गई हि’दायत

मुजफ्फरपुर। यातायात नियमों का पालन कराने को लेकर हर दिन विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत यातायात पुलिस की तरफ से विभिन्न जगहों से करीब 202 बाइकों का चालान का’टकर 47 हजार जु’र्माने की व’सूली हुई।

इसमें बिना नंबर की गाडिय़ों पर पुलिस की तरफ से वि’शेष ध्यान रखी जा रही थी। यातायात डीएसपी रवींद्र नाथ सिंह ने बताया कि ट्रैफिक नियम के तहत गाड़ी के आगे व पीछे नंबर होना अनिवार्य है। ऐसा नहीं होने पर चालान का’टा जाएगा।

वहीं कई ऐसे भी वाहन पकड़े गए जो एजेंसी से बिना नंबर के ही निकालकर सड़क पर चल दिए। ऐसे वाहनों पर भी का’र्रवाई की जा रही है। एजेंसी संचालकों को भी हि’दायत दी गई है कि बिना नंबर के वाहन नहीं दें। नहीं तो का’नूनी का’र्रवाई की जद में आएंगे।

हालांकि अब तक एक भी एजेंसी संचालकों पर का’र्रवाई नहीं की गई है। यातायात डीएसपी ने बताया कि ट्रैफिक थाने में मशीन के माध्यम से चालान काटकर राशि की वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य थानों में भी चालान काटने वाला मशीन उपलब्ध कराया जाएगा।

इसको लेकर मुख्यालय को पत्राचार किया गया है। यातायात थाने के रिकार्ड पर गौर करें तो एक सप्ताह के भीतर दो लाख रुपये जुर्माना किया गया है। वहीं औसतन प्रत्येक महीने पांच लाख रुपये जुर्माने वसूला जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.