मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के चांदनी चौक स्थित मैरीगोल्ड इंटरनेशल स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्र्रम के मुख्य अतिथि नवल किशोर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने बच्चों को भारतीय संस्कृति की मूल पहचान वसुधैव कुटुम्बकम के भाव को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना से हुई। इस अवसर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस दौरान बच्चों ने बिहु नृत्य, फैंसी ड्रेस व उड़े जब जब जुल्फे के गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। वहीं शिक्षकों और अभिभावकों ने तालियों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय की प्राचार्या नुपूर सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। निर्देशक विश्वजीत नारायण ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और स्कूल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की बात कही। इस मौके पर अतिथि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।





