मुजफ्फरपुर : ईडी कसेगी सुधीर पटेल पर न’केल, जानें क्या है मामला…

मुजफ्फरपुर। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग नूनफर गली के सुधीर पटेल पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से न’केल क’सने की कवायद तेज कर दी गई है। ईडी के पटना क्षेत्रीय कार्यालय से सहायक निदेशक प्रवीण कुमार झा ने एसएसपी जयंत कांत को पत्र भेजा है।

इसमें सुधीर पटेल से संबंधित प्रा’थमिकी व चार्जशीट की जानकारी मांगी गई है। एसएसपी ने पत्र को मिठनपुरा थानाध्यक्ष के पास भेज दिया है। साथ ही शीघ्र जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

ईडी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि विदेशी मुद्रा प्रबंधन (फेमा) व धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के संभावित उ’ल्लंघन के मामले में जांच की जा रही है।

इसलिए पटेल इंटरप्राइजेज के संचालक रामबाग नूनफर गली कन्हौली निवासी सुधीर पटेल के बारे में यदि पुलिस रिकार्ड में कोई प्रा’थमिकी या चार्जशीट हो तो उसकी स’त्यापित प्रतिलिपि जल्द से जल्द प्रवर्तन निदेशालय के पटना कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

पत्र मिलने के बाद मिठनपुरा थाने की ओर से सुधीर पटेल की जानकारी जुटाई जा रही है। बता दें कि इसके पूर्व भी जिले में कई लोगों पर प्रवर्तन निदेशालय की ओर से का’र्रवाई की जा चुकी है। बीते दिनों ही ईडी की टीम केदारनाथ रोड के एक व्यक्ति की तलाश में आई थी, मगर उसके नहीं मिलने से नो’टिस का ता’मिला नहीं हो सका।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.