बिहार : ‘द कश्मीर फाइल्स’ को बिहार में टैक्स फ्री करने की मांग

बिहार : बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने राज्य सरकार से फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को बिहार में टैक्स फ्री करने की मांग की है।

The Kashmir Files I Character Motion Poster | Anupam Kher | Vivek Agnihotri | Republic Day 2022 - YouTube

सोमवार को विधानसभा के बाहर मीडिया से बात करने के दौरान बीजेपी विधायक ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस फिल्म कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा को दिखाया गया है, जिन्हें कश्मीर में उग्रवाद के कारण सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

गौरतलब है कि निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ 11 मार्च को रिलीज कर दी गई है और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म की कहानी दर्शकों के दिल को छू रही है।

ज्यादातर दर्शक फिल्म देखने के बाद बेहद भावुक हो रहे हैं। ‘द कश्मीर फाइल्स’ को कर्नाटक सरकार ने भी टैक्स फ्री कर दिया है। इससे पहले हरियाणा, गुजरात और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा फिल्म को राज्यों में टैक्स फ्री किया जा चुका है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.