बिहार : पुलिस ने लू’ट की साजिश रचतेे चार अ’पराधियों को गि’रफ्तार किया है। पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है। गि’रफ्तार अ’पराधियों में तीन मोतिहारी के हैं। रविवार को एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि सूचना मिली थी कि रीगा थाना क्षेत्र के इमली बाजार स्थित मनोज साह के आम के बागीचा में कुछ अ’पराधी जुटकर अ’पराध की सा’जिश कर रहे हैं। रीगा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर छा’पेमारी की गई। अपराधी भागने लगे। पुलिस बल ने ख’देड़कर चार अ’पराधियों को प’कड़ लिया। वहीं दो अ’पराधी भागने में सफल रहे।

गि’रफ्तार अ’पराधियों की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के रामनगरा निवासी किशोरी सिंह के पुत्र महेश सिंह, मोतिहारी जिला के पकड़ी दयाल थाना क्षेत्र के ठिकहां बनकट निवासी केश्वर राम का पुत्र सत्येन्द्र कुमार

बड़का निवासी कौशल सिंह का पुत्र मिठू कुमार व पीपरा थाना क्षेत्र के घनश्याम पकड़ी निवासी स्व. सुनिल कुमार सिंह का पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ चैतन्य कुमार के रूप में की गई है। तलाशी के दौरान अ’पराधियों के पास से एक देसी पिस्टल, दो मैगजीन, 3 कारतूस, 5 मोबाइल, एक चाकू व दो मोटरसाइकल ब’रामद की गई है।


