बड़ी कामयाबी : पीएमसीएच में नई तकनीक से 8 घंटे में हुआ हेयर ट्रांसप्लांट

बिहार : पीएमसीएच के प्लास्टिक सर्जरी रोग विभाग में एक युवक का नई तकनीक से मात्र आठ घंटे में हेयर ट्रांसप्लांट किया गया। युवक के सिर के 80 प्रतिशत बाल झड़ चुके थे। वह पीएमसीएच के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में इलाज कराने पहुंचा था।

Transplant Expectations 1 Week Post Op - Best Hair Transplant

विभाग के अध्यक्ष व प्राचार्य डॉ. बीपी चौधरी और उनकी टीम ने युवक के बाल का प्रत्यारोपण किया। प्राचार्य ने बताया कि  एफयूई (फॉल्क्यिुलर यूनिट एक्सट्रैक्शन) तकनीक से 2500 बाल प्रत्यारोपण करने में कुल आठ घंटे लगे।

पीएमसीएच में यह प्रत्यारोपण पूरी तरह से नि:शुल्क किया  गया। सिर्फ बाहर की दवाइयों पर युवक को कुल दो हजार रुपये ही खर्च करने पड़े।

उन्होंने कहा कि कई निजी हेयर ट्रांसप्लांट क्लीनिकों व सैलून में सिर्फ टेक्निशियन की मदद से हेयर ट्रांसप्लांट किया जाता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है।

ट्रांसप्लांट करनेवाले डॉक्टरों की टीम में डॉ. राधारमण, डॉ. प्रकाश, डॉ. पुरुषोत्तम, डॉ. मेराज अहमद, डॉ. सदाफ, डॉ. विशाल, डॉ. श्रीचंद, डॉ. राजीव भी शामिल थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.