AURANGABAD : अपराधियों ने दिनदहाड़े जेवर दुकान में घुसकर डेढ़ लाख नगद समेत लूट लिए 30 लाख के जेवर

औरंगाबाद. औरंगाबाद में बुधवार दोपहर दो बाइक से आए पांच अपराधियों ने दिनदहाड़े एक जेवर दुकान में घुसकर डेढ़ लाख नगद समेत 30 लाख के जेवर लूट लिए और फरार हो गए। पूरी वारदात 3 मिनट में हुई। घटना शहर के न्यू काजी मुहल्ले स्थित डीके ऑर्नामेंट की है।
अपराधियों ने दुकानदार दिलीप वर्मा को पिस्टल की बट से मारकर जख्मी कर दिया। वारदात के अंदाज से जाहिर होता है कि अपराधियों को मुहल्ले के अंदर स्थित जेवर दुकान में पड़े लाखों के जेवर व नगद की जानकारी पहले से थी। दुकान बाहर से साधारण दिखती है। दुकान में जेवर बेचने की बजाय बनाने का काम ज्यादा होता है।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा है। लूट में इस्तेमाल पल्सर जब्त की गई है। जांच के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। मामले का जल्द खुलासा होगा।

समझने से पहले ही तान दी पिस्टल
करीब 1 बज रहे थे। मैं दुकान में स्टाफ आनंद के साथ जेवर बना रहा था। तभी पांच लोग पिस्टल लहराते घुस आए। आते ही एक ने पिस्टल तान दी और बट से मेरे सिर पर वार कर दिया। उन्होंने मुझे और आनंद को पीटकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद हमारे हाथ प्लास्टिक के टेप से बांध दिए। हम असहाय पड़े थे, तभी एक तिजोरी खोलकर जेवर फेंकने लगा। दूसरे लोग बैग में भरने लगे। जाने से पहले एक ने हड़बड़ी में फायर की कोशिश की, पर गाेली नहीं चली। बाकी के साथ वह बाहर निकल गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.