मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के मड़वन में बुद्धा वर्ल्ड गर्ल्स स्कूल का हुआ उद्घाटन

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले के मड़वन प्रखंड स्थित मड़वन में बुद्धा वर्ल्ड गर्ल्स स्कूल का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री अजीत कुमार, आईएएस संजय सिन्हा, निदेशक कृष्ण कुमार व सारिका मल्होत्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस दौरान बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। वहीं बच्चियों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ.महाचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि को-एजुकेशन के जमाने में लड़कियों के लिये अलग से स्कूल खोलना क़ाबिले तारीफ़ है।

मुजफ्फरपुर में इस तरह के स्कूल की अत्यंत ही आवश्यकता थी। जहां लड़कियों का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने स्कूल के निदेशक कृष्ण कुमार को इस पहल के लिये धन्यवाद दिया।

विशिष्ट अतिथि के रूप उपस्थित कअर संजय सिन्हा ने कहा कि स्कूल प्रबंधन ने इस स्कूलों में पढ़ाई के साथ साथ लड़कियों को लिये खेलकूद और अन्य गतिविधियों में पारंगत बनाने की जो बीड़ा उठाया वो क़ाबिले तारीफ़ है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप उपस्थित पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने स्कूल प्रबंधन को अपनी ओर से स्कूल के विकास में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

इस समारोह मे मुजफ्फरपुर जिला सहकारिता पदाधिकारी वीरेंद्र शर्मा, इंजीनियर रौशन कुमार, धर्मवीर शुक्ला, प्रोफेसर पंकज कुमार, इंजीनियर धीरज कुमार, व्यवस्थापक नागमणि सहित अभिभावक व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.