पटना : बिहार में पांच जिलों के केंद्रीय विद्यालयों में होगी भर्ती, किन-किन पदों पर, जानें…

पटना। बिहार में पांच जिलों के केंद्रीय विद्यालयों में भर्तियां निकली हुई हैं। ये भर्तियां शिक्षक, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, कोच, नर्स और काउंसलर जैसे तमाम पदों पर संविदा पर की जा रही हैं। इंटरव्यू आने वाले 15 दिनों के भीतर आयोजित होने जा रहे हैं।

केंद्रीय विद्यालय, दानापुर कैंट, पटना में डॉकटर, नर्स, काउंसलर, योग व गेम कोच, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, कला एवं शिल्प कोच के पदों के लिए इंटरव्यू 25 मार्च को सुबह 9 बजे होंगे। टीजीटी साइंस, पीजीटी फिजिक्स केमिस्ट्री बायो एवं पीआरटी के पदों के लिए इंटरव्यू 26 मार्च सुबह 9 बजे होंगे।

समस्तीपुर केंद्रीय विद्यालय में पीजीटी बायो, हिंदी, गणित के लिए व टीजीटी विज्ञान, गणित व अंग्रेजी के लिए इंटरव्यू 2 अप्रैल 2022 को सुबह 9 बजे से होंगे। प्राथमिक शिक्षक, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, गेम कोच व काउंसलरके इंटरव्यू 3 अप्रैल 2022 को सुबह 9 बजे होंगे। सारण केंद्रीय विद्यालय में भी कई पदों पर भर्ती निकली हुई है।

यहां पीजीटी वाणिज्य, पीजीटी केमिस्ट्री, पीजीटी इंग्लिश, पीजीटी इकोनॉमिक्स, पीजीटी कंप्यूटर साइंस, टीजीटी गणित, टीजीटी अंग्रेजी, टीजीटी हिंदी, टीजीटी साइंस, टीजीटी संस्कृत, टीजीटी सामाजिक विज्ञान, प्राथमिक शिक्षक, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, खेल प्रशिक्षक के लिए इंटरव्यू 31 मार्च 2022 को सुबह 11 बजे से होंगे।

छपरा केंद्रीय विद्यालय में टीजीटी (गणित व अंग्रेजी), प्राथमिक शिक्षक, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, काउंसलर, नर्स के पदों के लिए इंटरव्यू 31 मार्च को सुबह 9 बजे से होंगे।

खगड़िया केंद्रीय विद्यालय में पीजीटी (अंग्रेजी, हिंदी, गणित, फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस) व टीजीटी (हिंदी, अंग्रेजी, गणित, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर) के इंटरव्यू 28 मार्च 2022 को सुबह 9 बजे से होंगे। प्राथमिक शिक्षक, खेल कूद प्रशिक्षक, योग शिक्षक के इंटरव्यू 29 मार्च 2022 को सुबह 9 बजे से होंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading