मुजफ्फरपुर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर की परीक्षा का परिणाम घोषित किया जा चुका है। ऐसे में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी आगे की कक्षाओं में नामांकन के लिए उत्सुक हैं।

उत्तर बिहार के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में इसका नाम आता है। कॉलेज में कई विषयों में शिक्षकों की सेवानिवृत्ति के बाद पद रिक्त हो गए हैं। जूलाजी, अंग्रजी जैसे विषयों में एक शिक्षक के भरोसे पूरा कालेज चल रहा, जबकि इनमें इंटर से पीजी तक की पढ़ाई होती है।
वाणिज्य संकाय की पढ़ाई सेल्फ फाइनेंस मोड में कराई जा रही है। इनमें स्थाई शिक्षक नियुक्त नहीं हैं। वर्तमान में कालेज में शिक्षकों के कुल 93 पद हैं। इनके विरुद्ध प्राचार्य समेत कुल 47 नियमित शिक्षक और 17 अतिथि शिक्षक नियुक्त हैं।
प्राचार्य डा.ओपी राय ने कहा कि कालेज में नियमित कक्षाओं का संचालन होता है। पढ़ाई के साथ ही खेलकूद व अन्य अतिरिक्त गतिविधियों में भी यहां के छात्र-छात्राएं बेहतर कर रहे हैं। परिसर में विद्यार्थियों को बेहतर माहौल मिले यह प्रयास है।

