बगहा : स्कूल वैन और ट्रैक्टर की भि’ड़ंत, 10 बच्चे घा’यल

बगहा में स्कूल वैन और ट्रैक्टर की टक्कर में 12 बच्चे घा’यल हो गए हैं। सभी बच्चे सेमरा स्थित कटकुईयां के हरिओम विद्या मंदिर में पढ़ते हैं। स्कूल वैन आसपास के गांवों से बच्चों को लेकर आ रही थी।

Rabri Devi today says No entry for Mukesh Sahni in Mahagathbandhan | राबड़ी  देवी ने साफ किया सस्पेंस, कहा - हमने उन्हें भगाया नहीं था, वह महागठबंधन  छोड़ कर गए - Dainik Bhaskar

इसी दौ’रान तेज गति से सामने से आ रहे ट्रैक्टर सीधी ट’क्कर मा’र दी। हा’दसा सेमरा-बगहा मुख्य मार्ग पर बंजरिया का बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर का ड्राइवर फरार है। घा’यल बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां सबका इ’लाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जीतपुर-बंजरिया के पास एक ट्रैक्टर तेज गति से आ रही थी। उसने स्कूल वैन में जाकर ट’क्कर मा’र दी। इस घ’टना में यशराज सिंह, सलोनी कुमारी, साबिर अख्तर, निखिल कुमार, आराध्या कुमारी, किशन कुमार आदि बच्चे घा’यल हो गए।

इन बच्चों के अलावा और भी बच्चे घा’यल हुए हैं, जिन्हें उनके परिजन आ’नन-फा’नन में आसपास के अस्पतालों में ले गए हैं और इलाज करा रहे हैं। 12 वर्षीय सलोनी कुमारी की स्थिति नाजुक है, जिसे अनुमंडलीय अस्पताल से बेतिया के लिए रे’फर कर दिया गया है।

स्कूल वैन में 18 बच्चे सवार थे। रोज की तरह सुबह स्कूल के लिए निकले थे। इसी दौरान घर से निकलने के कुछ ही देर बाद स्कूल वैन पलटने की खबर परिजनों को मिली। घ’टना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाकों में हा’हाकार मच गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading