मुजफ्फरपुर : जिले के कांटी प्रखंड के साइन में भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। सर्वप्रथम संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री और कांटी के नेता अजीत कुमार व प्रदेश के महासचिव धर्मवीर शुक्ला व जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ने संयुक्त रूप से श्री बाबू के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शर्मा का माला पहनाकर स्वागत किया गया। युवा अध्यक्ष शांतनु सत्यम तिवारी, छात्र अध्यक्ष अंकेश ओझा, प्रदेश महासचिव डॉ नवल किशोर, प्रदेश सचिव चंद्रभूषण, जिला कोषाध्यक्ष कमलेश,
जिला महासचिव रणधीर, जिला कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धेश्वर शर्मा, देवांशु सौरव, गुलशन, प्रदेश सचिव लक्ष्मी बाबू, महानगर अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह व मुजफ्फरपुर जिला मीडिया प्रभारी अमितेश ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
वहीं आगामी 17 अप्रैल को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के प्रदेश सम्मेलन की तैयारी पर जोर दिया और कांटी से ज्यादा से ज्यादा भागीदारी देने का आवश्वासन दिया।





