मुजफ्फरपुर। शहर के मालीघाट चूनाभट्टी रोड स्थित रास वर्ल्ड मार्शल आर्टस क्लब में इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में 9 वीं कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कराटे के लगभग 100 से अधिक खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
इसके साथ ही कराटे बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता में सफल सभी खिलाड़ियों को इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन के चेयरमैन ग्रैंडमास्टर सिहान इंजीनियर राहुल श्रीवास्तव ने बेल्ट, प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता मे सफल खिलाड़ी जानवी श्री को (गोल्ड मेडल), वैभव विराट को (सिल्वर मेडल), एव इशिका राज को (ब्रोंज मेडल) देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही रोहित प्रजापति, हिमांशु राज, को (सिनियर ब्राउन बेल्ट), तन्नु श्री, हर्ष रंजन, अदित्या कुमार, आदिती ठाकुर, माधव राज, शिवानी को (ब्राउन बेल्ट), स्वीटी, आद्वित्य अंश, प्रियम कर्ण, तन्नू कुमारी को (ब्लू बेल्ट), सानवी वर्मा, तान्या जैशवाल, कुमारी अनन्या व अदिति को (ग्रीन बेल्ट), अनुष्का अभिषेक, सच्ची झा, पीयूष राज, रिधान झा, जानवी श्री को (ऑरेंज बेल्ट), स्वपनील कश्यप, नंदनी,
समेत सभी खिलाडीयो को (येल्लो बेल्ट) दिया गया। इसके साथ ही इंडिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन के सचिव सेंसई शिल्पी सोनम, मुख्य परीक्षक सेंसई आशिफ अनवर, कोच सूरज पंडित, बबली सिंह, मम्ता गुप्ता के द्वारा सभी खिलाड़ियों को बेल्ट बांधकर सम्मानित किया गया।
बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता मे विजेता सभी खिलाड़ियों को रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स के वर्ल्ड ग्रैंडमास्टर “कांचो स्टार” के द्वरा नीदरलैंड (यूरोप) से सभी खिलाड़ियों को विडियों कॉफ्रेसिंग के माध्यम से बधाई व शुभकामनाएं दी गयी।



