बिहार बोर्ड कब जारी कर सकता है मैट्रिक का परिणाम, कैसे देखें नतीजे…

पटना।बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा का का परिणाम जारी कर सकता है। इसके पहले बोर्ड ने टॉपर्स का वेरिफिकेशन पूरा कर लिया है। रिजल्ट का 16 लाख से अधिक परीक्षार्थी एवं उनके स्वजन इंतजार कर रहे हैं। बीते साल मैट्रिक में कुल 78.17 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए थे। उम्मीद है कि रिजल्ट पिछले साल से बेहतर रहेगा।

इसे बोर्ड अपनी आधकिारिक वेबसाइट्स पर जारी करेगा। इस बीच रिजल्ट को लेकर अफवाहों का सिलसिला भी चल रहा है। बता दें कि बिहार में मैट्रिक की कापी चेक करने और रिजल्ट तैयार करने का काम पूरा हो चुका है, लेकिन इसे प्रकाशित करने से पहले कुछ औपचारिकता पूरी की जाती है।

मेरिट लिस्ट में टॉप पर रहने वाले सभी विद्यार्थियों की सूची शनिवार तक बोर्ड कार्यालय में पहुंचीं। इसके बाद सभी टापरों के इंटरव्यू और वेरिफकिेशन के काम पूरा हो चुके हैं। इसे देखते हुए बोर्ड 28 मार्च को रिजल्ट जारी कर सकता है।

अगर 28 मार्च को रिजल्ट जारी नहीं हुआ तो 29 मार्च को इसकी पूरी उम्मीद रहेगी। विदित हो कि बीते साल बिहार बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षा में 78.17 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए थे।

इस साल इंटरमीडिएट के रिजल्ट का प्रतिशत पिछले साल की अपेक्षा बेहतर रहा है। इसे देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि मैट्रिक का रिजल्ट भी पिछले साल से बेहतर हीं रहेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading