मुजफ्फरपुर : डाक, बीमा व बैंककर्मियों की दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल शुरू

मुजफ्फरपुर। शहर में डाक, बीमा व बैंककर्मियों की दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल शुरू हो गई। इसी कड़ी में शहर के कंपनीबाग स्थित प्रधान डाकघर के समक्ष डाककर्मियों ने राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ के तत्वावधान में अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान कर्मचारियों ने निजीकरण, महंगाई व बेरोजगारी का वि’रोध करते हुए पुराना पेंशन लागू करने को लेकर आवाज बुलंद किया।

वहीं डाककर्मियों ने यूनियन में दो बार कार्यकाल के प्रतिबंध के आदेश को वापस लेने, यूनियन पर हमले बंद करने, कमलेश चंद्रा कमेटी की सिफारिश को लागू करने, सभी कैंडरों के खाली पदों को डाक विभाग द्वारा भरने, 18 महीने के डीए/डीआर के एरियर का भुगतान करने, डाक विभाग के सभी कैडरों के कैडर को पुनर्गठन को जल्द लागू करने की मांग की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading