बिहार के पूर्वी चंपारण जिला में ह’त्या का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा घ’टना चकिया की है जहां सगे भाई ने ही भाई की चा’कू से गो’दकर ह’त्या कर दी। हत्या करने के बाद आ’रोपी भाई फ’रार हो गया है जिसकी गि’रफ्तारी की मांग को लेकर प’रिजनों ने चकिया नगर के अस्पताल चौक को जाम कर आवागमन को बाधित किया।

बताया जाता है कि छह भाईयों में सबसे छोटा भाई कमाकर अपने तीसरे भाई के परिवार का भरण पोषण किया करता था जबकि सबसे बड़े भाई ने उसकी शादी तय कर दी जिससे तीसरा भी नाराज चल रहा था। तीसरे भाई का सबसे बड़े भाई से शादी को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद तीसरे भाई ने बड़े भाई की चा’कू से गो’दकर ह’त्या कर दी। इस दौरान बीच बचाव करने आये भतीजे को भी चाकू मार कर घायल कर दिया जिसका इलाज चल रहा है।

मौके पर चकिया थाना पुलिस पहुंची शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। मृ’तक की पत्नी ने बताया कि छोटे भाई की शादी तय करने के कारण तीसरा भाई ना’राज था। इसको लेकर घर मे कई बार झगड़ा झंझट भी किया था।

सोमवार की सुबह उसने चाकू मारकर पति अवधेश राम की ह’त्या कर रमेश राम फरार हो गया है। मौके पर पहुंचे पंचायत समिति सदस्य अशोक सिंह ने बताया कि तीसरे भाई रमेश राम ने सबसे बड़े भाई अवधेश राम की चा’कू गों’दकर ह’त्या कर दी जबकि गंभीर रूप से घायल अवधेश राम के बेटे को मुजफ्फरपुर इलाज के लिये भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि रमेश के परिवार का भरण पोषण सबसे छोटा भाई किया करता था। जिसकी शादी तय करने के कारण तीसरे भाई रमेश ने इस घ’टना को अंजाम दिया है।

मौके पर पहुंचे चकिया थाना के एसआई अनुज कुमार ने बताया कि भाई ने भाई को चा’कू गो’दा है, जिसे चकिया अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टर ने मृ’त घो’षित किया है। पुलिस जांच में जुटी है और हत्यारे भाई को शीघ्र ही गि’रफ्तार किया जाएगा।
