मुजफ्फरपुर : मूंग व उड़द का अनुदानित बीज वितरित नहीं होने की शिकायत, जानें क्या रहा कारण?

मुजफ्फरपुर : गायघाट के प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में मूंग व उड़द का अनुदानित बीज लक्ष्य के मुताबिक वितरण नहीं हो सका है। क्षेत्र के कई किसानों का आरोप है कि आनलाइन आवेदन करने के बावजूद बीज प्राप् तन हीं हो सका।

जानकारी के मुताबिक प्रखंड के सभी 23 पंचायतों के लिए विभिन्न डीलरों को कुल 115 क्विंटल मूंग व 16 क्विंटल उड़द के बीच उपलब्ध कराए गए हैं। मूंग उड़द की बीज को लेकर किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना था। लेकिन अधिकतर किसानों को ओटीपी नहीं मिलने के कारण बीज प्राप्त नहीं हो सका है।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजीत कुमार के अनुसार बाघाखाल पंचायत के 368 बखरी में 168 बलौरनिधि में 952, बरूआरी में 924 बेरुआ में 200, बोआरीडीह में 136 दहिला पटशर्मा 360, जमालपुर कोदई में 500, जांता में 352 जारंग पूर्वी में 10श्च जारंग पश्चिम में 284 कमरथू पंचायत में 236 कांटा पिरौंछा दक्षिणी में 924 व उत्तरी में 1488,

केवटसा में 256, लदौर 528, लक्ष्मण नगर 600 लोमा 340, महमदपुर सूरा 312, मैठी 244, रामनगर 84, शिवदाहां में 1096 एवं सुस्ता पंचायत में 684 किलो मूंग के बीज वितरण किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि आनलाईन आवेदन करने के बाद किसानों के मोबाइल फोन पर कृषि विभाग के द्वारा ओटीपी आता है। जो किसान सक्रिय हैं वह किसी डीलर के यहां पहुंच पहले बीज प्राप्त कर चुके हैं। वंचित किसानों की शिकायत वरीय कृषि पदाधिकारी से की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading