बिहार में अ’वैध सं’बंध के चक्कर में पत्नी ने पति की ह’त्या साजिश रच डाली। औरंगाबाद के नवीनगर थाना क्षेत्र के चंद्रगढ़ गांव निवासी धनंजय यादव उर्फ राघव ह’त्याकांड का पुलिस ने शनिवार को रा’जफाश किया है। जीजा के प्यार में पा’गल हुई पत्नी ने ही पति की ह’त्या कराई है।
पुलिस ने ह’त्या में शामिल धनंजय की पत्नी संध्या देवी, साढ़ू (पत्नी का जीजा) रिसियप थाना क्षेत्र के दुधैला गांव निवासी लल्लू यादव (पिता रामकृत यादव), इसी के गांव के कृष्णा कुमार चौधरी (पिता रामाशीष चौधरी) एवं रिसियप थाना के ही धनु बिगहा गांव निवासी शिवकुमार (पिता सुदामा यादव) को गि’रफ्तार किया है।

ह’त्या में प्रयुक्त हाकी स्टीक, बाइक एवं चार मोबाइल पुलिस ने जब्त की है। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि धनंजय की पत्नी का अपने जीजा लल्लू से प्यार चल रहा था। पति इस प्यार का विरोध करता था। प्यार में बाधक बने पति की ह’त्या करने के लिए पत्नी के साजिश रची।
ह’त्या के दिन अपने जीजा समेत गि’रफ्तार दोनों युवकों को घर बुलाकर पति की ह’त्या कराई। एसपी ने बताया कि ह’त्या मामले में धनंजय के पिता गोपाल यादव के द्वारा 21 मार्च 2020 को अज्ञात ह’त्यारों के खिलाफ प्रा’थमिकी दर्ज कराई गई थी।
प्राथमिकी के बाद हत्या के इस मामले का राजफाश करने के लिए एसडीपीओ गौतम शरण ओमी के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया था।
एसआइटी में थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी शा’मिल किए गए। एसआइटी के द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत इस कांड का सात दिनों के अंदर राजफाश किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार सभी आ’रोपितों ने ह’त्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है।

सभी ने धनंजय को अपने कब्जे में ले लिया और अरहर लगे खेत में ले जाकर हाकी का स्टीक से पीटकर ह’त्या कर दी। शिवकुमार ने अपने हाथ में पहने लोहे का नुकीला पंजा से सिर व चेहरे पर कई बार वार किया। गंभीर रूप से घा’यल धनंजय की मौत घटनास्थल पर हो गई। सुबह के समय श’व को देखा गया और सूचना पर पहुंची पुलिस ने ब’रामद किया।