नारकोटिक्स टीम ने गया में कार चालक को द’बोचा

गया। आमस थाना क्षेत्र के जीटी रोड सांवकला स्थित टोल प्लाजा के पास से सोमवार को नारकोटिक्स की टीम ने आमस पुलिस के साथ छापेमारी कर झारखंड से ब्रेजा कार जेएच01ईजे-2399 से तस्करी के लिए कानपुर जा रही 14 पैकेट अफीम को ज’ब्त किया है।

इसके साथ पुलिस ने अफीम तस्कर मो. असलम जो झारखंड के बालूमाथ का रहने वाला है, को भी गि’रफ्तार कर लिया है। आमस थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि नारकोटिक्स की टीम को सूचना थी कि झारखंड से एक ब्रेजा कार पर तस्करी के लिए अफीम उत्तर प्रदेश जा रही है।

सूचना के बाद नारकोटिक्स टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लिया और टोल प्लाजा के पास चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। इस बीच मुखबीर द्वारा दी गई सूचना के मुताबिक वह ब्रेजा कार पकड़ ली गई। जिस पर अफीम रखी थी। ब्रेजा कार पर सिर्फ चालक ही मौजूद था।

कार के चालक से पूछताछ की गई,लेकिन पहले तो चालक ने कुछ भी बताने इंकार कर दिया। लेकिन जब पुलिस की टीम ने सख्ती बरती तो उसने गाड़ी में अफीम होने की बात स्वाकार की।

कार के चालक ने बताया कि अफीम तस्करी के लिए गाड़ी के नीचे चोर बक्सा बनाया गया है, उसी में छुपा कर 14 पैकेट अफीम रखी गई है। जिसके बाद कार को थाना लाया गया। उसकी तलाशी ली गई। उसमें से 14 पैकेट में रखी अफीम बरामद की गई।

जानकारी के मुताबिक अफीम की खेप झारखंड से कानपुर ले जाई जा रही थी। अफीम बरामदगी के बाद नारकोटिक्स की टीम ने ब्रेजा कार के चालक को गि’रफ्तार कर लिया।

पुलिस के पूछताछ में उन्होंने बताया है की अफीम की तस्करी वही करता है। और जो उसकी ब्रेजा कार पकड़ी गई है वह छह महीने पहले ही उसने नई खरीदी थी। लेकिन पुलिस इस मामले में अन्य नेटवर्क को लेकर भी जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.