मुजफ्फरपुर। बेला थाना क्षेत्र में मुशहरी इलाके के पूर्व जिला पार्षद अमित कुमार के गोदाम से भारी मात्रा में शराब जब्ती मामले में अब तक आ’रोपितों पर का’र्रवाई नहीं की जा सकी। नतीजा बेखौफ होकर आ’रोपित घूम रहे, मगर बेला थाने की पुलिस गि’रफ्तारी करने में शिथिलता बरत रही।
जबकि गि’रफ्तार ट्रक चालक से पूछताछ के बाद झारखंड के कई धं’धेबाजों के नाम इस सिंडिकेट से जुड़े थे। प्रा’थमिकी में उन सभी का नाम सामने आया, लेकिन हरियाणा के ट्रक चालक कुलदीप सिंह की गि’रफ्तारी के बाद झारखंड के शराब धं’धेबाजों व मुशहरी इलाके के पूर्व जिला पार्षद अमित कुमार की गि’रफ्तारी की दिशा में पुलिस की तरफ से का’र्रवाई तेज नहीं की गई।

नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने बताया कि आ’रोपितों की गि’रफ्तारी को लेकर का’र्रवाई चल रही है। मालूम हो कि करीब तीन महीने पूर्व बेला फेज टू इलाके में पूर्व जिला पार्षद अमित के गोदाम से पुलिस ने छा’पेमारी कर भारी मात्रा में शराब जब्त की थी।
मौके से एक ट्रक, पिकअप व अन्य वाहन भी जब्त किए गए थे। अन्य आ’रोपित तो भाग निकले थे, मगर ट्रक चालक पकड़ा गया था। पूछताछ के बाद ट्रक चालक को न्यायिक हि’रासत में भेजा जा चुका है।
पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक पर ठोस साक्ष्य के साथ चार्जशीट भी दायर किया जा चुका है। बता दें कि प्राथमिकी में अमित के साथ बोकारो के शराब तस्कर राणा प्रताप सिंह व संजय पासवान, तुर्की इलाके के रवि सहनी समेत अन्य को भी आ’रोपित किया गया है।
जांच में पता चला कि रवि सहनी व अमित ने मिलकर झारखंड से शराब की खेप मंगवाई थी। बेला थाने की पुलिस ने बोकारो के पुलिस अधिकारियों से संपर्क स्थापित किया था। पुलिस का कहना है कि फ’रार रहने पर आ’रोपितों की कुर्की जब्ती के लिए जल्द ही कोर्ट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। साथ ही राज्यसात की भी कवायद की जाएगी।

