रोहतास में पेट्रोल पंप स्टाफ से 15 लाख की लू’ट : दो दिन की बैंक बं’दी के बाद कै’श जमा करने जा रहा था

रोहतास में पेट्रोल पंप के स्टाफ से 15 लाख की लू’ट हुई है। बुधवार दोपहर वह बैंक में कैश ज’मा करने जा रहा था। इसी दौरान ब’दमाशों ने बाइक सवार अ’पराधियों ने लू’टपाट की।

घटना सासाराम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अमरा तालाब, करवंदिया में पुरानी जीटी रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने हुई।

शनिवार से मंगलवार तक बैंक चार दिन से लगातार बंद था। इसलिए चार दिन की बिक्री के पैसे को पंजाब नेशनल बैंक की करवंदिया शाखा में जमा करने के लिए स्टाफ जा रहे थे।तभी बैंक के पास बाइक सवार लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया है। घ’टना के बाद इलाके में ह’ड़कंप म’च गई। लोग जब तक बात को समझते तब तक बाइक सवार लुटेरे भागने में का’मयाब रहे।पीड़ित उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जैसे बैंक के बाहर गाड़ी से पैसा लेकर उतरे, वहां पहुंचे हथियारबंद बदमाशों ने कट्टा दिखाकर पैसा लूट लिया। आनाकानी करने पर कट्टा से वार भी किया और 15 लाख 9 हजार रुपए लूट ले गए।

घटना की सूचना पाकर सासाराम SDPO भी मौके पर पहुंचे हैं। पेट्रोल पंप के मालिक करथ गांव के प्रमोद सिंह बताए जाते हैं। SDPO ने बताया कि बैंककर्मी द्वारा 15 लाख रुपए की लूट की बात कही जा रही है।

बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है। आसपास के थानों को अलर्ट किया गया है। बदमाशों त’लाश में छा’पेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.