बोचहां विधानसभा उपचुनाव : BJP ने उतारी नेताओं की फौज, स्टार प्रचारकों की सूची में 40 नाम

बिहार के मुजफ्फरपुर के बोचहां विधानसभा सीट  पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासत तेज है। सभी दलों ने जीत के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। Bjp News: Latest News and Updates on Bjp at News18बीजेपी के लिए यह सीट प्रतिष्ठा की बात हो गई है लिहाजा पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए नेताओं की फौज उतार दी है। बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची में 40 नेताओं के नाम हैं जो बोचहां विधानसभा उपचुनाव में जाकर पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। बीजेपी की ओर से चुनाव आयोग को स्टार प्रचारक की जो सूची सौंपी गई है उसमें 40 चेहरे शामिल है। स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जयसवाल, केंद्रीय मंत्री और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, हरीश द्विवेदी, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेनू देवी, सुशील मोदी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद गिरिराज सिंह,मंगल पांडेय, रविशंकर प्रसाद, प्रेम कुमार, राधा मोहन सिंह, नंदकिशोर यादव, अश्विनी कुमार चौबे, नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, भिखूभाई दलसानिया, शाहनवाज हुसैन, राजीव प्रताप रूडी, जनक चमार, सम्राट चौधरी, रामसूरत कुमार, अजय निषाद, डॉ. संजय पासवान, राजकुमार सिंह,विवेक ठाकुर, गोपाल नारायण सिंह, ओम प्रकाश यादव, राजेंद्र गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, राधा मोहन सिंह, प्रमोद चंद्रवंशी, पिंकी कुशवाहा, नीतीश मिश्रा,

राजेश वर्मा, सिद्धार्थ शंभू, देवेश कुमार, संजीव चौरसिया, सुशील चौधरी, निवेदिता सिंह और लाजवंती झा का नाम शामिल है। वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में बोचहां सीट से विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के टिकट पर मुसाफिर पासवान जीत हुई थी। वर्ष 2021 में उनका नि’धन हो गया था जिसके चलते यह सीट रिक्त हो गई थी। अब यहां उपचुनाव कराया जा रहा है।

एनडीए की तरफ से बीजेपी ने यहां से अपना उम्मीदवार उतारा है। बीजेपी ने पूर्व विधायक बेबी कुमारी को टिकट दिया है जबकि वीआईपी ने पूर्व मंत्री रमई राम की बेटी गीता देवी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, आरजेडी ने मुसाफिर पासवान के बेटे अमर पासवान को मैदान में मैदान में उतारा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.