मोतिहारी के इंजीनियर के भागलपुर स्थित मकान में दूसरे दिन भी छा’पेमारी जारी

मोतिहारी भवन निर्माण विभाग के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता मधुकांत मंडल के तिलकामांझी स्थित आदर्श अपार्टमेंट में निगरानी अन्वेषण विभाग की टीम ने दूसरे दिन गुरुवार को छा’पेमारी की। टीम में शामिल डीएसपी शिव कुमार ने बताया कि फ्लैट से आभूषण और बीमा से संबंधित कागजात मिले हैं।आभूषण की जांच के लिए ज्वेलर्स को बुलाया गया है। छापेमारी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सही आकलन हो पाएगा। बताया गया कि भागलपुर स्थित आवास से भारी मात्रा में आभूषण और एलआईसी के कागजात ब’रामद किए गए हैं।आरोपी इंजीनियर मधुकांत मंडल भागलपुर पहुंच गए हैं। डीएसपी ने बताया कि रेड में उनका सहयोग लिया जा रहा है। परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे मौजूद हैं। छापेमारी टीम ने बरामदगी को लेकर पूरी जानकारी नहीं दी। कहा गया कि इंजीनियर के खबासपुर स्थित पैत्रिक आवास पर भी रेड चल रहा है। देर शाम तक कुछ बताया जा सकेगा।

डीएसपी ने बताया कि भ्रष्ट इंजीनियर के खिलाफ निगरानी थाने में दर्ज किया गया है। कार्यपालक अभियंता के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति का केस किया गया है। बुधवार को पटना,मोतिहारी और कार्यपालक अभियंता के पैतृक घर पीरपैंती में छा’पेमारी की गयी थी। फ्लैट की छा’पेमारी के दौरान कार्यपालक अभियंता परिवार के साथ उपस्थित थे।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के मुताबिक कार्यपालक अभियंता मधुकांत मण्डल पर ज्ञात वैध स्रोतों के लगभग 1,09,42,405 रुपये अधिक क संपत्ति पाई गई। इस बाबत मामला दर्ज करने के बाद उनके कुम्हरार स्थित लिटरा वैली स्कूल के पास बना तीन मंजिला मकान, मोतिहारी के सरकारी आवास व कार्यालय के साथ भागलपुर के कहलगांव टोला स्थित गांव के घर की तलाशी शुरू की गई।

पटना और मोतिहारी आवास से विभिन्न बैंकों के 12 पासबुक मिले, जिनमें 32 लाख रुपये जमा हैं। इस दौरान 5 लाख नकद और 4.85 लाख की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात भी मिले।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading