BAGHAAN : 25 सालों से फरार दस्यु सरगना गिरफ्तार, दो राज्यों की पुलिस को थी तलाश

BETTIAH : पश्चिम चंपारण जिले बगहा के बथवडि़या से पिछले 25 सालों से फरार दस्यु सरगना लालधर यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लालधर को एसपी की विशेष टीम ने नेपाल से सटे  शुक्रवार सड़किया टोला के समीप से की है। बताया जा रहा है कि एसपी को सूचना मिली थी कि लूट, हत्या, डकैती, आर्म्स एक्ट, अपहरण के आधा दर्जन मामलों में पिछले 25 वर्षों से वांछित लालधर यादव नेपाल के मिर्जापुर गांव में घर बनाकर रह रहा है।

सूचना के आधार पर एसपी ने एसडीपीओ निसार अहमद के नेतृत्व में टीम का गठन कर लालधर की गिरफ्तारी के लिए नेपाल सीमा पर भेजा। अधिकारियों ने छानबीन की तो मालूम चला कि लालधर शुक्रवार को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाला है। सूचना के आधार पर टीम के सदस्यों ने सड़कियां टोला में पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। इसी बीच लालधर यादव वहां पहुंचा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लालधर यादव बथवड़िया थाने के खटहवा गांव का रहने वाला है। उसकी तलाश बेतिया, बगहा व उत्तरप्रदेश के कई जिलों की पुलिस को थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.