
MUZAFFARPUR : हथौड़ी थाना क्षेत्र के भदेई गाँव मे श्राद्ध के भोज खिलाने के दौरान ठेकेदार रामकृष्ण सिंह उर्फ लड्डू को गोली मार दी गयी। गोली मारने के साथ ही ठेकेदार की मौत हो गयी। मौत के बाद आस पास के इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना पर मौके पर हथौड़ी थाना की पुलिस पहुँच कर घटना की जांच में जुटी।

दरअसल मृतक रामकृष्ण सिंह उर्फ लड्डू सिंह श्राद्ध के भोज में बिश्वनाथ सिंह के दरवाजे पर खाना बाट रहे थे। इसी क्रम में चंदन कुमार उर्फ विकाश ने रामकृष्ण सिंह उर्फ लड्डू सिंह को साइड में बुलाकर रामकृष्ण सिंह उर्फ लड्डू पर ताबर तोर फायरिंग कर दिया।जिसमें रामकृष्ण सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। इस घटना के बाद आस पास के लोगो मे अफरा तफरी का माहौल बन गया। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुच कर बॉडी को कब्जे में लेने की कोशिश कर रही है। लेकिन आस पास के लोगो का आक्रोश देख पुलिस भी शांत हो गयी।

हथौड़ी थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थिति तनाव पूर्ण बनी हुई है।और पुलिस बल की जरूरत है। गोली मारने वाला आरोपी चंदन कुमार उर्फ विकास इससे पहले भी गुदरी सहनी की हत्या के अभियुक्त है। आपसी रंजिश की जताई जा रही है आशंका।