
MUZAFFARPUR : सदर थाना के शेरपुर इलाके में शुक्रवार की देर रात सड़क किनारे एक युवक का शव मिला है, जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जाती है. चेहरे पर दाढ़ी- मुंछ है। मृतक ने काले रंग की हाफ स्वेटर और ब्लू जिंस की जैकेट पहन रखी है शव के पास स्कूटी गिरा हुआ था। सूचना मिलने के बाद सदर और बेला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया गया है। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नही हो पाई है।

पुलिस का कहना है की तलाशी के दौरान मृतक के पास एक पहचान पत्र मिला है, जिसमे पता मनियारी पुरुषोत्तमपुर लिखा हुआ है। स्कूटी को जप्त कर लिया गया है। पुलिस को आशंका है की युवक की मौत सड़क दुर्घटना के कारण हो सकती हैं। दूसरी ओर चर्चा यह भी है कि किसी ने युवक की हत्या कर दी है। लेकिन पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा।
