BEGUSARAI : पैसे को लेनदेन को लेकर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

BEGUSARAI : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है बिहार के बेगूसराय से. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पसपुरा गांव की बताई जा रही है. जहां एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. बता दें कि घटना को पैसे को लेनदेन को लेकर अंजाम दिया गया है. ऐसी बातें सामने आ रही है कि पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.

मिल रही जानकारी के अनुसार पैसे के लेन देन विवाद में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या कर दी है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पसपुरा गांव की है. जानकारी के मुताबिक मृतक महेश सिंह अपने घर से खाना खाकर बाहर जा रहा था तभी घात लगाए अपराधियों ने पहले उसके साथ मारपीट की जब इसका विरोध मृतक महेश सिंह ने किया तो फिर बाद में अपराधियों ने उसे गोली मार कर हत्या कर दी.

हत्या के बाद शव को पसपुरा गांव में फेंक दिया. मृतक परिजनों ने बताया कि महेश सिंह जमीन कारोबार से जुड़े हुए थे. प्रोपर्टी से जुड़े पैसा कुछ गांव के लोग के ही पास बांकी था. इसी लेन देन के विवाद में इसकी हत्या की गई है. वहीं पुलिस भी इसे आपसी विवाद में का नतीजा बताया. बता दें कि कुछ दिन पहले ही मृतक महेश सिंह जेल से छूटकर आया है. घटना में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.