अस्पताल से खिड़की तो’ड़कर हुआ फरार इलाजरत कि’शोर कै’दी हुआ फ’रार

औरंगाबाद : दाउदनगर अस्पताल में इलाजरत एक बा’ल कै’दी रविवार की देर रात फ’रार हो गया। त’लाश में पुलिस अब भी जुटी हुई है, लेकिन किशोर कै’दी का पता नहीं चला है। उक्त किशोर बक्सर का रहने वाला है और म’र्डर मामले का आ’रोपी है।15 वर्षीय कैदी को औरंगाबाद के बभंडीह स्थित प्लेस ऑफ से’फ्टी में रखा गया था। अचानक उसके सीने में द’र्द उठने पर 31 मार्च को दाउदनगर अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। जहां पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा था। इसी दौरान सोमवार की देर रात करीब 11 बजे वह फरार हो गया। जिसके बाद इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी गई। सूचना जैसी ही जिला प्रशासन को लगी कि हड़कंप मच गया। दाऊदनगर एसडीपीओ कुमार ऋषि राज ने बताया कि जांच की जा रही है।अस्पताल के दूसरे तल्ले पर कैदी वार्ड है। जहां किशोर कैद का इलाज चल रहा था। उसकी सुरक्षा में पांच पुलिस जवान तैनात थे। रविवार की रात करीब 11 बजे उठकर वह बाथरूम गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। फिर खिड़की तोड़कर फरार हो गया। जब देर तक वह बाहर नहीं निकला तो सुरक्षा में तैनात जवानों को शक हुआ।

जिसके बाद दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाया गया, लेकिन दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद किसी तरह से दरवाजा खोलकर पुलिस जवान अंदर गए तो देखा कि खिड़की टूटा हुआ है और बाल कैदी फरार हो चूका है।

औरंगाबाद के बभंडीह स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी गृह हमेशा चर्चा में रहता है। पहले भी कई बार किशोर कैदी वहां से फरार हो चुके हैं।

इसके साथ-साथ प्लेस ऑफ सेफ्टी गृह में मारपीट कर चुके हैं। पूर्व में एक किशोर कैदी का वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग करने पर प्लेस ऑफ सेफ्टी के प्रभारी पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। हालांकि बाद में अधिकारियों के पहल पर मामला सुलझा लिया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.