मुजफ्फरपुर : नामांकन के लिए राहुल ने किया था ग’लत फोटो का इस्तेमाल, कैसे प’कड़े गए फ’र्जी परीक्षार्थी

मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन में बीते 28 मार्च को पीजी सत्र 2019-21 की गणित की परीक्षा में पकड़े गए फर्जी परीक्षार्थी मामले में एक और नई बात सामने आयी है। पुलिस की जांच के क्रम में पाया गया कि राहुल कुमार जो पीजी गणित विभाग में सत्र 2019-21 में नामांकित था, उसने यूएमआइएस पोर्टल पर नामांकन के लिए आवेदन के समय ग’लत फोटो और हस्ताक्षर अपलोड किया था।

पीजी-तीन छात्रावास के राहुल कुमार की तस्वीर इस राहुल ने अपलोड की थी। विवि थानाध्यक्ष रामनाथ ने बताया कि इस मामले के तहत भी धारा लगायी जाएंगी। जानकारी के अनुसार राहुल उर्फ कुणाल पीजी छात्रावास-एक में रहता था।

 

गणित की परीक्षा में उसने दबाव बनाकर छात्रावास के ही रजनीश कुमार को परीक्षा देने के लिए भेजा था। एडमिट कार्ड नहीं होने और सं’देह होने पर रजनीश प’कड़ा गया था।

बता दें कि राहुल पूर्व में भी विवि थाने में विभिन्न मामलों में आ’रोपित रहा है। उस पर छात्रावास के ही जूनियर विद्यार्थियों के साथ दु’र्व्यवहार की भी बात सामने आयी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading