अरबों की संपत्ति के लिए 41 साल तक केस लड़ता रहा ‘मुर्दा’

क्या कोई मु’र्दा 41 वर्षों की लंबी अवधि तक कोर्ट में केस ल’ड़ सकता है ? आपका जवाब निश्चित रूप से नहीं होगा लेकिन हम आज आपको बता रहे हैं एक ऐसी कहानी जिसमें एक श’ख्स 41 सालों तक केस ल’ड़ता रहा वो भी पुलिस की फाइल में मु’र्दा बनकर। मुर्दे के केस लड़ने की ये खबर बिहार के नालन्दा जिला स्थित बिहारशरीफ कोर्ट से है जहां एक व्यक्ति पर संपति की भूख इस कदर हावी हुई कि वह भूत यानी मुर्दा बनकर (पुलिस की फाइल में) कोर्ट में 41 वर्षो तक अपना केस लड़ता रहा।मामला कोर्ट में पहुंचा तो दोनों तरफ से सात-सात गवाहों की गवाही होने के बाद नकली कन्हैया नकली ही निकला। न्यायाधीश मानवेन्द्र मिश्रा ने उसे तीन अलग-अलग धाराओ में तीन-तीन साल की सजा एवं दस हजार की आर्थिक दंड की सजा सुनाते हुए जेल भेज दिया है। 

मामला सिलाव थाना से जुड़ा हुआ है, इस केस में वर्तमान बेन थाना क्षेत्र के मुरगावां गांव निवासी राज्यसभा दिलकेश्वर सिंह के भाई कामेश्वर सिंह की पत्नी रामसखी देवी ने नकली बेटा की पहचान होने पर मामला दर्ज कराया था। इस दौरान कई बार मुदई रामसखी देवी और उसकी बेटी विधा देवी ने नकली कन्हैया की पहचान होने पर डीएनए टेस्ट कराने का दबाव बनाया लेकिन वह पकड़े जाने के ड’र से आज तक भागता रहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading