सीतामढ़ी : लाखों खर्च के बाद भी सामुदायिक भवन का निर्माण पूरा नहीं हुआ

सीतामढ़ी। सुरसंड प्रखंड के मरूकी पंचायत के मरुकी गांव के वार्ड दो में कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2013-14 में महादलित बस्ती में सामुदायिक भवन निर्माण कराने के लिए करीब छह लाख रुपयों की योजना स्वीकृत की गई। दीवार खड़ी हुई, लिटर तक निर्माण हुआ। उसके बाद से काम ठप है। अब तक छत की ढलाई नहीं की गई है।

इसको लेकर लोगों ने विरोध जताया है। तत्कालीन मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने अपने कार्यकाल में हर गांव के महादलित बस्ती में सामुदायिक भवन निर्माण की योजना बनाई थी। ग्रामीणों का कहना हैं कि सामुदायिक भवन में दो शेड बनाना था। जिसमें एक तो आधा अधूरा है, लेकिन दूसरे तो दिख ही नहीं रहा है। इसके बारे में गांव के किसी व्यक्ति को कोई जानकारी नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि विकास मित्र ही इसका अभिकर्ता है। इसकी जानकारी बाद में हुई।

गांव के लोगों का कहना है कि योजना स्थल पर कार्य प्रारंभ करने के पहले योजना का बोर्ड लगाना अनिवार्य है, ताकि लोगों को पता रहे कि यह किस मद से और किस अभिकर्ता द्वारा बनाया जा रहा है। इसका भुगतान विकास मित्र के खाते में पैसे का भुगतान किया गया है।

वही, विकास मित्र लीला देवी के पति ने बताया की मुझे दो शेड बनाने का चार लाख पंद्रह हजार रुपये दिया गया लेकिन ठेकेदार के द्वारा प्रलोभन देकर के तीन लाख रुपया आरटीजीएस के माध्यम से और शेष राशि बैंक से निकलवा कर लें लिया गया है।

दो शेड बनाना था जिसमे एक आधा अधूरा बना और दूसरे शेड की राशि ठेकेदार द्वारा गबन कर लिया गया। इस संबंध में पूछने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेन्द्र कुमार ने बताया कि मुझे इसकी जानकारी नहीं हैं। इसकी जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.