बिहार: सूबे के कई जेलों में छा’पेमारी, ली गई वार्डो की तलाशी

मुजफ्फरपुर। बिहार के कई जेलों में छापेमारी की गई। डीएम, एसपी व एसडीएम के नेतृत्व में तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि इस दौरान किसी बड़ी बरामदगी की सूचना अभीतक नहीं मिली है। दरभंगा मंडल कारा में बुधवार की सुबह डीएम और एसएसपी के संयुक्त नेतृत्व में छा’पेमारी की गयी। हालांकि इस दौरान कोई आ’पत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। छा’पेमारी में बड़ी संख्या में शामिल पुलिस के जवानों ने जेल के एक-एक वार्ड की सघन त’लाशी ली। इस दौरान मंडल कारा में कैदियों के बीच ह’ड़कंप मचा रहा।

छापेमारी के बाद मीडिया से बात करते हुए डीएम राजीव रौशन ने कहा कि जेल के सभी सेल में सुरक्षा जांच की गयी है। इस दौरान कोई भी आ’पत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। हिदायत दी गयी है कि जेल में नियमित छापेमारी की जाए और कैदियों की गतिविधियों पर नजर रखी जाए। डीएम ने कहा कि यह रूटीन जांच तो है ही, साथ ही पर्व-त्योहार को देखते हुए भी यह का’र्रवाई की गयी है।

वहीं, एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि इस संयुक्त छापेमारी में जेल में बंद कु’ख्यात अ’पराधियों के वार्ड की भी तलाशी ली गयी है। उन्होंने कहा कि आपराधिक घटनाओं के पीछे जेल मुख्य केंद्र रहता है। उस लिहाज से भी हम लोग इस पर नजर रखे हुए हैं। यह कार्रवाई आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी।

हाजीपुर मंडलकारा में डीएम और एसपी के नेतृत्व में छापेमारी हुई। सुबह 5 बजे से 07 बजे तक हर वार्ड की गहन तलाशी ली गई। प्रशासन की टीम जैसे ही जेल परिसर में दाखिल हुई कि हड़कंप मच गया। बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी आपाधापी में दिखे। हालांकि छापेमारी में कोई आपत्तिजनक सामान मिलने की सूचना नहीं है। एसडीओ, डीएसपी कई थानों के थानाध्यक्षों के साथ कई प्रखंडों के बीडीओ- सीओ भी छापेमारी में शामिल थे।

मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस सेंट्रल जेल में एसडीओ पूर्वी ज्ञान प्रकाश के नेतृत्व में छापामार दल सुबह 5 बजे पहुंचा तो परिसर में अफरा तफरी मच गई। गेट खुलवाने के बाद एसडीओ के साथ डीएसपी नगर और कई थानों की पुलिस अंदर पहुंचे। रेड में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने एक एक कर हर वार्ड की तलाशी ली गई। जेल से किसी आपत्तिजनक बरामदगी की सूचना नहीं है।

सारण जिले के छपरा मंडलकारा में डीएम व एसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। पदाधिकारियों की देखरेख में सुरक्षाकर्मियों ने वार्डों की ली गई तलाशी। छपरा जेल से एक मोबाइल बरामद किया गया है। इसे लेकर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी चल रही है। एसडीओ, एसडीपीओ समेत कई थानों की पुलिस भी छापेमारी में शामिल थी। बगहा के उपकारा में भी प्रशासन की और से छापेमारी की गयी। रेड के दौरान जेल के सभी वार्डों की तलाशी की गई। एसडीएम के नेतृत्व में छापेमारी हुई। बरामदगी को लेकर अभी तक कोई सूचना नहीं है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.