बोचहां विधानसभा उपचुनाव में एनडीए उम्मीदवार बेबी कुमारी के समर्थन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 10 अप्रैल को जनसभा होगी। इसके लिए बैकटपुर पंचायत स्थित द्वारिका नगर उच्च विद्यालय का चयन किया गया है।

इस जनसभा में एनडीए गठबंधन के कई मंत्री और विधायक के साथ प्रदेश और जिला स्तर के नेता शामिल होंगे। डीएम प्रणव कुमार एवं एसएसपी जयंत कांत ने गुरुवार देर शाम वहां का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार समेत एनडीए के कई नेता मौजूद रहे।

चुनाव प्रचार के लिए राजद प्रत्याशी की ओर से द्वारिकानगर उच्च विद्यालय एवं रोहुआ स्कूल का मैदान पूर्व में ही बुक कराया गया है। ऐसे में मैदान को लेकर विवाद हो गया है। प्रशासन की ओर से यह कहा गया है कि बिना कार्यक्रम के मैदान बुक कराना सही नहीं है। इसलिए सीएम की जनसभा हो सकती है।

