सीतामढ़ी : जानकी जन्मस्थली से लेकर जनकपुरधाम तक रामनवमी को लेकर तैयारी

सीतामढ़ी : माता जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी में रामनवमी की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। कहीं दीपोत्सव होगा तो कहीं शोभायात्रा निकाली जाएगी। भजन-कीर्तन व रामायण पाठ होगा। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के साथ विभिन्न संगठन इसमें लगे हैं। जनकपुर में भी भव्य तैयारी हो रही है। रामनवमी पर रजत द्वार जानकी मंदिर, पुनौराधाम, लक्ष्मणा नदी सीता घाट सहित विभिन्न मठ-मंदिरों में दीपोत्सव मनाया जाएगा।

बधाई एवं मंगल गीत की हर तरफ गूंज सुनाई पड़ेगी। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री अरविंद कुमार ने बताया कि कपरौल रोड पंचमुखी हनुमान मंदिर से रथ पर सवार श्रीराम की झांकी के साथ शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें शामिल सभी लोगों के हाथ में भगवा पताका होगा।

इस प्रकार पूरे शहर को भगवा रंग में रंगने की तैयारी है। बजरंग दल के कार्यकर्ता भी इस आयोजन को भव्यता प्रदान करने में जुटे हैं। श्री सीता जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद की ओर से लक्ष्मणा गंगा नदी के सीता घाट पर दीपोत्सव का आयोजन कर श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

पुनौराधाम जानकी मंदिर में मां जानकी जीर्णोद्धार पर्यटन स्थल विकास समिति की ओर से भजन-कीर्तन, रामायण पाठ के साथ संध्या में दीपोत्सव होगा। जानकी जन्मोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्षअनिल कुमार ने बताया कि शोभायात्रा में भक्तों के साथ बड़ी संख्या में साधु-संत शामिल होंगे।

जनकपुरधाम में रामनवमी पर पहली बार अंतरराष्ट्रीय हिंदू राष्ट्र सम्मेलन होगा। गोवर्धनमठ पुरी के पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज इसमें शामिल होंगे। आयोजन सीता मंदिर के प्रांगण में होगा। इसमें देश-विदेश के श्रद्धालु भाग लेंगे। इस पूरे कार्यक्रम के आयोजक आदित्य वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद्र झा हैं।

आदित्य वाहिनी के सीतामढ़ी जिला संयोजक बलराम दुबे के अनुसार इस सम्मेलन में सीतामढ़ी व शिवहर के प्रत्येक गांव से कम से कम एक व्यक्ति पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय ङ्क्षहदू राष्ट्र सम्मेलन होगा। संकल्प है कि प्रथम चरण में नेपाल, भारत व भूटान हिंदू राष्ट्र बनेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading