मुजफ्फरपुर : सदर अस्पताल में शुरू हुआ एईएस नियंत्रण कक्ष, डीएम ने किया उद्घाटन

मुजफ्फरपुर। चमकी को धमकी देने के उद्देश्य से सदर अस्पताल में डीएम प्रणव कुमार ने गुरुवार को एईएस नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन किया। इस नियंत्रण कक्ष से चमकी पर समस्याओं का निदान हो सकेगा। डीएम ने कहा कि चमकी को हराने में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष महत्वपूर्ण योगदान देगा।

फोन कर चमकी संबंधी विभिन्न तरह के लक्षण और उपचार संबंधी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए तीन टाल फ्री नंबर 18003456629, 0621-2266056 और 0621-2266055 जारी किया गया है। इस पर एईएस से संबंधित किसी भी तरह की समस्या का निवारण किया जा सकेगा। डीएम ने उद्घाटन के बाद सबसे पहले नोडल पदाधिकारी डा. सतीश से ड्यूटी चार्ट के बारे में पूछा।

कहा कि किसी भी समय यहां पर चमकी के लक्षण, प्राथमिक उपचार से संबंधित जानकारी तथा वाहन तथा एंबुलेंस की सहायता ली जा सकती है। जिला प्रशासन द्वारा एईएस पर प्रभावी नियंत्रण के मद्देनजर जारी किए गए निर्देशों का पालन हो रहा है कि नहीं इस बाबत भी नियंत्रण कक्ष से अनिवार्य रूप से जानकारी दी जाएगी।

इस नियंत्रण कक्ष में 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। टोल फ्री नंबर की पहुंच को सर्वसुलभ बनाने के लिए व्यापक तौर पर प्रचार -प्रसार का सहारा लिया जाएगा। जिसके लिए पंपलेट, पोस्टर तथा शहर तथा प्रखंड तथा महादलित बस्तियों में बैनर और दीवार लेखन भी किया जाएगा। मौके पर उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी, सहायक समाहर्ता श्रेष्ठ अनुपम, जिला जनसंपर्क अधिकारी, नोडल पदाधिकारी एईएस डा. सतीश कुमार, डीपीएम बीपी वर्मा, डा. एके पांडेय, केयर के जिला प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, यूनिसेफ के जिला प्रतिनिधि राजेश कुमार उपस्थित रहे। वहीं जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम की अव्यवस्था पर नाराजगी जताई तथा डीपीएम और हेल्थ मैनेजर के तीन दिन के मानदेय में कटौती का निर्देश दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading