घू’स में से’क्स मांगने वाले दरोगा की क’रतूत, ड्यूटी के दौरान लेडी कांस्टेबल को छू’ने की को’शिश करता

रे’प पी’ड़िता से घूस में से’क्स की डिमांड करने वाले अय्याश दरोगा सुधीर कुमार की करतूत सामने आ रही हैं। थाने की लेडी कांस्टेबल पर भी गलत नजर रखता। उन्हें किसी तरह से छूने की कोशिश करता। उसकी हरकतों की वजह से वे पेट्रोलिंग पर जाने को तैयार नहीं होती थीं।

थाने में वह अक्सर अपनी टांगे फैला कर बैठता था। कहने के बाद भी उनसे अपनी आदत नहीं सुधारी। ये खुलासा गैं’गरेप पी’ड़िता द्वारा दर्ज एफआईआर में हुए हैं।

यही नहीं थाने में भी जब कोई महिला फरियादी आती थी तो उससे भी वह म’र्यादित तरीके से पेश नहीं आता था। वह अक्सर अभद्र टिप्पणी या फिर ह’रकत किया करता था, लेकिन पुलिस के डर से फरियादी कुछ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाती थीं। उसकी भाषा भी नियंत्रित नहीं थी। कब किसे क्या बोल दे इस बात की कोई गारंटी नहीं थी। बावजूद इसके वह लगातार ड्यूटी पर बना हुआ था।

दर्ज कराई गई FIR में पीड़िता का कहना है कि दुष्कर्म के आरोपियों को पकड़ने के लिए साथ लेकर जाते समय दरोगा ने उसे गलत तरीके से छूने का प्रयास किया था। हालांकि, तब उस दौरान साथ में महिला सिपाही थी। इस वजह से वह कुछ गलत नहीं कर पाया। यही नहीं दुष्कर्म पीड़िता को सरकार की ओर से मिलने वाले मुआवजे में से वह एक लाख रुपए की मांग भी कर रहा था। अक्सर वह रात में गश्ती के दौरान घर पर पहुंच जाता था और घर में घुसने का भी प्रयास करता था।गौरतलब है कि संबंधित मामले में दरोगा के विरुद्ध पीड़िता ने एसएसपी से खुद शिकायत की थी। शिकायत के बाद साक्ष्यों के आधार पर जांच हुई तो दरोगा सुधीर कुमार दोषी पाया गया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया था। गैंगरेप पीड़िता से सेक्स करने की मांग करने वाले दारोगा सुधीर कुमार का विवादों से पुराना नाता रहा है। वह बीते पांच साल में दो बार पहले ही सस्पेंड हो चुका है। मंगलवार वह तीसरी बार सस्पेंड हुआ और इस बार जेल गया है। उसका तेवर भी काफी उग्र है। इसकी वजह से सहयोगियों से नहीं पटती थी। उसके खिलाफ एक वारंट भी कुछ साल पहले से जारी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading