बिहार MLC चुनाव का फाइनल रिजल्ट, जानिए किस सीट पर कौन सी पार्टी जीती?

बिहार विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार कोटे की 24 सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना गुरुवार को हुई। इसमें राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 13 सीटें मिलीं। राष्‍ट्रीय जनता दल की छह सीटों पर जीत हुई।

खास बात यह रही कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के घर गोपालगंज में हीं आरजेडी प्रत्‍याशी की हार हो गई है। इसके पहले मतदान 534 बूथों पर 1,34,106 मतदाताओं ने सोमवार को मतदान किया थ। बताते चलें कि विधान परिषद के इस चुनाव के मतगणना एकल संक्रमणीय आनुपातिक मतदान प्रक्रिया के आधार पर की गई।

लालू प्रसाद यादव के गृह क्षेत्र गोपालगंज में बीजेपी प्रत्‍याशी राजीव कुमार उर्फ गप्पू सिंह जीत गए। वहां आरजेडी को हार का सामना करना पड़ा।

इसके पहले भी यहां से बीजेपी के आदित्य नारायण पांडेय एमएलसी थे। गोपालगंज में बीजेपी से राजीव कुमार उर्फ गप्पू सिंह के अलावा आरजेडी से दिलीप कुमार सिंह व कांग्रेस से ओमप्रकाश गर्ग सहित आधा दर्जन प्रत्याशी मैदान में थे। यहां आरजेडी की ओर से तेजस्वी यादव ने अपने प्रत्‍याशी की जीत के लिए कड़ी मेहनत की थी।

रोहतास-कैमूर: संतोष कुमार सिंह (बीजेपी)

दरभंगा: सुनील चौधरी (बीजेपी)

कटिहार: अशोक अग्रवाल (बीजेपी)

औरंगाबाद: दिलिप कुमार सिंह (बीजेपी)

गोपालगंज: राजीव सिंह (बीजेपी)

समस्तीपुर: तरुण कुमार चौधरी (बीजेपी)

पूर्णिया: दिलीप कुमार जायसवाल (बीजेपी)

नालंदा: रीना यादव (जेडीयू)

मुजफ्फरपुर: दिनेश सिंह (जेडीयू)

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading