मुजफ्फरपुर : रामनवमी के शुभ अवसर पर शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

मुजफ्फरपुर। रामनवमी के शुभ अवसर पर मुजफ्फरपुर के विभिन्न इलाकों से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में रामभक्तों ने बड़ी संख्या में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं जगह-जगह रामभक्तों ने शोभायात्रा का स्वागत भी किया।

विशेषकर शोभा यात्रा में शामिल बुलडोजर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर आकर्षण का केंद्र रहा। साथ ही महिलाओं ने भी शोभा यात्रा में बढ़चढ़ हिस्सा लिया और भगवान श्रीरामचंद्र के जयकारे लगाए। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

शांतिपूर्ण शोभा यात्रा के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था रही। चौक-चौराहों पर पुलिस बल खुद सड़कों पर यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने के साथ ही रामभक्तों को जरूरी दिशा-निर्देश देते दिखें। खुद टाउन डीएसपी मोर्चा संभालते नजर आए।

शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से शोभा यात्रा होते हुए बाबा गरीबनाथ धाम में पहुंची। वहां पर भक्तों ने बाबा का दर्शन कर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.