मुजफ्फरपुर। मध्य विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक के 401 रिक्त पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। 23 नियोजन इकाइयों के तहत 26 अप्रैल तक अभ्यर्थी आवेदन कर पाएंगे।

नौ मई को अंतिम मेधा सूची का प्रकाशन होगा और 12 मई को जिला स्तर पर कैंप लगाकर प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। तमाम प्रक्रिया पूरी होने के बाद 28 मई को चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
रोस्टर के अनुसार सभी नियोजन इकाइयों में रिक्त पदों की संख्या एनआइसी के पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक के रिक्त पदों पर रिक्ति के लिए टीईटी (फिजिकल टीचर) उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
इसके अलावा इंटरमीडिएट के साथ डीपीएड या बीपीएड उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। आठ हजार रुपये मासिक मानदेय पर इनकी नियुक्ति होगी। साथ ही 200 रुपये की दर से प्रत्येक वर्ष वृद्धि की जाएगी।


