मुजफ्फरपुर : परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ ने राज्य सरकार से नियोजित शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए शीघ्र आवंटन जारी करने की मांग की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर ब्रजवासी ने मुख्यमंत्री, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव और प्राथमिक शिक्षा निदेशक को ज्ञापन सौंपा है।
कहा कि बिहार सरकार मद से वेतन पाने वाले शिक्षकों के लिए जो आवंटन जारी किया जाता है। वह वित्तीय वर्ष फरवरी में ही समाप्त हो जाता है। मार्च महीने से भुगतान के लिए नए वित्तीय वर्ष के अंतर्गत नए सिरे से आवंटन की आवश्यकता होती है।
एक अप्रैल 2021 के प्रभाव से शिक्षकों को सरकार ने 15 प्रतिशत वेतन वृद्धि का लाभ दिया है, लेकिन अबतक शिक्षकों को इसका लाभ नहीं मिल सका है।
उन्होंने राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि शिक्षकों के वर्धित दर से बकाए अंतर वेतन और चालू मार्च तथा अप्रैल माह का वेतन भुगतान सुनिश्चित कराया जाए।


