गया के मुहल्ले से चौंका देने वाली घ’टना सामने आई है। बंद कमरे में लटके पड़े मां-बेटे के श’व को देखने के बाद इलाके में ह’ड़कंप मच गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचायती अखाड़ा मोहल्ले के बा’दाम गली की है। रविवार को बंद कमरे में से मां-बेटे के शव को ब’रामद किया गया है। दोनों फां’सी के फं’दे से ल’टके थे।
इधर, श’व मिलने की खबर सुनते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई है। आसपास के लोगों की इसकी जानकारी तब हुई जब बंद कमरे से बदबू निकल रही थी लोगों ने खिड़की खोलकर देखा तो एक महिला और एक युवक का श’व फंदे से लटका हुआ मिला।
श’व के पास पड़े थे 500 रुपये के फटे नोट
सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। उसने मौका मुआयना किया तो कमरे के अंदर दीवार पर चौंकाने वाली बात लिखी हुई मिली। दीवार पर वकील और जज को लेकर कुछ लिखा हुआ था लेकिन क्या लिखा हुआ था यह स्पष्ट नहीं हो सका है सु’साइड नोट भी टूटी फूटी भाषा में है। वहीं थाली में 500 रुपये के बड़ी संख्या में नोट को फाड़कर रखा हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों मां बेटे हैं।
प्रथम दृष्टया सुसाइड का मामला लग रहा है
महिला नौकरानी का काम करती थी। तीन दिन पहले उसे मोहल्ले में देखा गया था। मौके पर पहुंची कोतवाली थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार अकेला ने बताया कि प्रथम दृष्टया सु’साइड का मा’मला लग रहा है। कमरे का ताला तो’ड़कर श’व को निकाला जाएगा। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पो’स्टमार्टम रि’पोर्ट के आने बाद घटना का कारण स्पष्ट होगा।
